Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News : आगरा में बेकाबू कार नहर में गिरी, चार की मौत UP News : आगरा में बेकाबू कार नहर में गिरी, चार की मौत

UP News : आगरा में बेकाबू कार नहर में गिरी, चार की मौत

UP News: आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात को शादी समारोह से दावत खाकर घर लौट रहे युवकों की कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं।

UP News:

एसीपी पीयूष राय ने बताया कि शमसाबाद के जितेंद्र (32), शैलेंद्र (30) विनोद (42), मनीष (32), आदित्य और योगेश कार में सवार होकर शुक्रवार की देर रात को ताजगंज क्षेत्र में शादी समारोह से दावत खाकर घर लौट रहे थे। चालक की स्टेयरिंग से नजर हटते ही कार बेकाबू होकर एक नहर में जा गिरी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष, विनोद, शैलेंद्र और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि योगेश और आदित्य की हालत नाजुक है।

वहीं, सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी सूरज राय, एसीपी पीयूष राय, प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह, एकता चौकी प्रभारी राजकुमार बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और घटना की जानकारी परिवार को दी है।

UP News:

यहां से शेयर करें