Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 बेटी को शिक्षित करना, आत्मनिर्भर बनाना हमारा कर्तव्य    बेटी को शिक्षित करना, आत्मनिर्भर बनाना हमारा कर्तव्य  

 बेटी को शिक्षित करना, आत्मनिर्भर बनाना हमारा कर्तव्य  

  बेटियां एक विकसित और समृद्ध समाज का होती हैं आधार  
jasrana news मिशन शक्ति फेज – 5 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के निर्देशन में जसराना कंपोजिट विद्यालय खेरिया अहमद वि. ख. जसराना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल शिक्षिका पंकज यादव द्वारा छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर चर्चा की गई। विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं के द्वारा मिशन शक्ति पर बेटी बचाओ नाटक एवं विभिन्न कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया गया । कार्यक्रम के अंत में कक्षा 6 की छात्रा द्वारा लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई और बालिकाओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ उमेश बाबू, श्रीमती सोनम गुप्ता, गिरिजेश कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
यहां से शेयर करें