Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: शिक्षक की हत्या के विरोध मूल्यांकन का बहिष्कार UP News: शिक्षक की हत्या के विरोध मूल्यांकन का बहिष्कार

UP News: शिक्षक की हत्या के विरोध मूल्यांकन का बहिष्कार

UP News:

UP News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या से पूरे प्रदेश में शिक्षकों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजकीय हाई स्कूल महगांव वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पहुंचाने जाते समय उनके साथ चल रहे सुरक्षा कर्मी / सिपाही के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के मूल्यांकन केन्द्रों में आज एक दिन का कार्य बहिष्कार किया गया। 

UP News:


प्रयागराज में प्राय: सभी माध्यमिक शिक्षक संगठनों ने पूरी एकता के साथ मूल्यांकन बहिष्कार कराते हुए सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर शोक सभाएं आयोजित की । शिक्षकों को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि सरकार दिवंगत शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि, मृतक आश्रिक को नौकरी तथा उनकी पत्नी को 60 वर्ष की आयु तक पूरा वेतन तथा हत्यारे पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर से कठोर सजा शीघ्र दिलाने के लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर पीड़ित को न्याय दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय ।
सभी संगठनों ने कहा कि अगले तीन दिन में सरकार ने इस दिशा में निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश के सभी राजकीय , सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों के संगठन एक साथ मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।
उधर शिक्षक की हत्या के विरोध में जौनपुर और कौशांबी समेत कई जिलों में शिक्षकों ने मूल्यांकन प्रक्रिया बाधित कर अपना विरोध दर्ज कराया।

UP News:

यहां से शेयर करें