Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
प्रदेश में 32 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर पाबंदी प्रदेश में 32 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर पाबंदी

प्रदेश में 32 आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर पाबंदी

10 दवाएं नकली और 22 मिलावटी, गुड हेल्थ कैप्सूल में मिला स्टेरॉयड
Ghaziabad news  : आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक ने पूरे उत्तर प्रदेश में 32 तरह की दवाइयों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन दवाओं के सैंपल पिछले दिनों हुई जांच में फेल पाए गए थे। 10 दवाएं पूरी तरह नकली पाई गईं और 22 दवाओं में मिलावट पाई गई।
गाजियाबाद के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर अशोक राना ने बताया, पिछले हफ्ते लखनऊ से निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें 32 दवाओं के नाम लिखे हुए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट गड़बड़ आई थी। इस रिपोर्ट के बाद गाजियाबाद में भी इन 32 औषद्यियों के बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी गई है। मार्केट में इन दवाओं की बिक्री न हो, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। अगर मार्केट में ये दवाएं मौजूद पाई जाती हैं तो उन्हें जब्त करके नष्ट किया जाएगा।
उदाहरण के तौर पर अम्बाला की एक कंपनी विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल बनाती है। कहने को यह आयुर्वेदा कैप्सूल है, लेकिन इसमें स्टेरॉयड पाया गया है। किसी दवा में मैटल की मात्रा बेहद ज्यादा मिली। कुल मिलाकर इन 32 दवाओं में जो मानक होने चाहिए, वे पूरे नहीं मिले।

Ghaziabad news

यह हैं नकली औषधियां
दवा निमार्ता कंपनी
रूमो प्रवाही श्री धनवंतरी हर्बल्स, अमृतसर
सुंदरी कल्प सीरप हरीसन फार्मा, मेरठ
ज्वाला दाद ज्वाला आयुर्वेद भवन, अलीगढ़
त्रयोदशांग गुग्गल दिव्य फामेर्सी हरिद्वार
वेदान्तक वटी गगन फार्मास्युटिकल, गंगानगर राजस्थान
एसीन्यूढ्रा लिक्विड यूएपी फार्मा अहमदाबाद
आमला चूर्ण फ्यूजन आयुर्वेदा मेरठ
सुपर सोनिक कैप्सूल रिनोविजन एक्सपर्ट प्रालि झारखंड
ब्रोस्टा 400 टैबलेट स्टारमड फामूर्लेशन हरियाणा
बायनाप्लस कैप्सूल अक्षय आयुर्वेद भवन फरुर्खाबाद

 

Ghaziabad news

यह हैं मिलावटी औषधियां
विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा : इसकी निमार्ता कंपनी डॉ. विश्वास आयुवेर्दा इंटर नेशनल साहा अम्बाला है।
हेल्थ गुड सीरप : हाईटो हर्बल प्राइवेट लिमिटेड मेरठ
हैपलिव डीएस सीरप : अफलाटस फार्मास्युटिकल्स प्रालि हरियाणा
पैनलिन चूर्ण, एज-फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमैक्स चूर्ण : गोपाल हर्बल्स फरीदाबाद
दर्द मुक्ति चूर्ण : जेडी स्वामी आयुवेर्दा जम्मू एंड कश्मीर
अर्थोनिल चूर्ण : बालाजी हर्बल्स पंजाब
योगी केयर : योगी केयर हर्बल, मंडी
माइकन गोल्ड कैप्सूल : जमुना हर्बल्स रिसर्च लि, मंडी
दीप डायविन्ट शुगर केयर टैबलेट : एम्बिक आयुर्वेदिक मेरठ
हाईपॉवर मूसली कैप्सूल : रैनोविजन एक्सपोर्ट झारखंड
डायवियोग केयर : ऋषि अमृत आयुर्वेद कंपनी, गंगानगर राजस्थान
झंडू लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरीफायर : इमामी लिमिटेड बालसड गुजरात
सिस्टोन सीरप लिव-52 : हिमालय बेलनेस कंपनी बंगलुरू
वायना प्लस आॅयल : अक्षय आयुर्वेद भवन फरुर्खाबाद
वातारिन आॅयल : यूनाइटेड फार्मास्युटिकल राजस्थान
न्यू रिविल : एचसीआर फॉमूर्लेशंस प्रालि अहमदाबाद
बोस्ट एम आर टेबलेट : स्टारमड फामूर्लेशन हरियाणा

 

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें