Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 रोटी बैंक संस्था द्वारा किया निःशुल्क चाय सेवा का शुभारंभ   रोटी बैंक संस्था द्वारा किया निःशुल्क चाय सेवा का शुभारंभ 

 रोटी बैंक संस्था द्वारा किया निःशुल्क चाय सेवा का शुभारंभ 

shikohabad news  नगर की सामाजिक संस्था रोटी बैंक द्वारा चाय सेवा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था के सभी ट्रस्टियों एवं सदस्यों द्वारा नगर के प्रमुख चौराहा सुभाष तिराहा तथा एटा चौराहा पर स्टॉल लगाकर वहां पर आने वाले लोगों को निशुल्क चाय वितरित की गई।  इस मौके पर रोटी बैंक संस्था के संस्थापक राजीव गुप्ता ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए रोटी बैंक संस्था अभी द्वारा नगर के दो स्थानों पर लोगों के लिए निःशुल्क चाय सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह चाय सेवा शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सर्दी के मौसम में जारी रहेगी । संस्था के अध्यक्ष वरुण सिंघल अप्पू ने कहा कि रोटी बैंक संस्था पिछले 7 वर्षों से जरूरतमंद लोगों तथा गरीब, असहाय लोगों के लिए विभिन्न कार्य करती चली आ रही है। इस वर्ष संस्था द्वारा सड़क से शाम के समय निकलने वाले राहगीरों तथा अन्य लोगों के लिए चाय सेवा का शुभारंभ किया गया है जो हर रोज जारी रहेगा । इस मौके पर कुमार डेयरी के मालिक ठाकुर अश्वनी कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, डॉक्टर संजीव आहूजा, चैयरमैन पति राजीव गुप्ता, सीए अंबुज सिंघल, रजत शाह, राजकुमार अग्रवाल, प्रिंस जैन, चंद्रप्रकाश, अतुल गुप्ता, सोनी गंभीर आदि मौजूद रहे ।
यहां से शेयर करें