Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों की लगी भीड़, हड़कंप मचा    विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों की लगी भीड़, हड़कंप मचा  

 विशालकाय मगरमच्छ को देख लोगों की लगी भीड़, हड़कंप मचा  

jasrana news जसराना क्षेत्र के औंछा चौराहे के पास बुधवार को सड़क किनारे मगरमच्छ होने की सूचना से लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जसराना से वन विभाग की टीम और आगरा से एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। थाना जसराना क्षेत्र के औंछा चोराहे के पास सड़क के किनारे बुधवार को अचानक एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देख महिला एवं पुरुषों की भीड़ लग गई। विशालकाय मगरमच्छ को देख कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका । ग्रामीणों ने बताया गांव के पास से गुजर रहे बंबा के रास्ते यहां तक मगरमच्छ पहुंच गया था । ग्रामीणों ने वन विभाग और वन विभाग ने आगरा की एसओएस वाइल्ड लाइफ को सूचना दी । सूचना पर दोनों टीमें मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर पिजरे में बंद कर लिया । मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत महसूस की । क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को झालगोपाल पुर में छोडा गया है ।
यहां से शेयर करें