Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
‘स्कूल ठीक करो’, नोएडा में CJP का अभियान, यूपी सरकार पर निशाना ‘स्कूल ठीक करो’, नोएडा में CJP का अभियान, यूपी सरकार पर निशाना

‘स्कूल ठीक करो’, नोएडा में CJP का अभियान, यूपी सरकार पर निशाना

नोएडा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास मंगलवार को नोएडा पहुंचे और ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का सोशल ऑडिट किया। उन्होंने स्कूल के शौचालय की बदहाली को वीडियो में कैद कर यूपी सरकार पर सवाल उठाए।

सौरव दास ने कहा कि आज वे नोएडा आए हैं और अभियान के तहत कुछ स्कूलों का ऑडिट करेंगे। वे देखेंगे कि बच्चे किस हालत में पढ़ रहे हैं। नोएडा यूपी के बेहतर जिलों में गिना जाता है, इसलिए उम्मीद है कि स्कूलों की स्थिति अच्छी होगी। लेकिन जो भी स्थिति मिलेगी, उसे वास्तविक रूप में दिखाएंगे। उन्होंने यूपी के युवाओं से अपील की कि वे भी अपने इलाके के स्कूलों का ऑडिट करें और बच्चों को मिल रही शिक्षा व सुविधाओं की स्थिति सामने लाएं।

वीडियो में दास स्कूल के वॉशरूम दिखाते हुए कहते हैं, “देखिए वॉशरूम बहुत खराब कंडीशन में है। दरवाजे टूटे हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि यूपी का कोई भी मंत्री ऐसे टॉयलेट में जाना चाहेगा। बच्चों के लिए यह नाइंसाफी क्यों? यह स्कूल 1968 से बना है। कितनी पीढ़ियां ऐसे हाल में पढ़ीं।”

इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अथॉरिटी ने स्कूल की मरम्मत और रेनोवेशन के लिए बजट पास कर दिया है। इस पर दास ने तुरंत कहा कि शायद पूरे देश में चल रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की वजह से यह कदम उठाया गया। उन्होंने सवाल किया कि इतने सालों से क्यों नहीं हो रहा था और जब लोग सर्वे करने आते हैं तभी अथॉरिटी एक्शन में आती है।

CJP के दूसरे सह-संयोजक आशुतोष रांका ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि क्या योगी जी इस स्कूल पर बुलडोजर चलाकर नया बनाएंगे या बुलडोजर सिर्फ गरीबों के लिए है? दास ने यूपी के राजनेताओं से अपील की कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति बंद करें और सरकारी स्कूलों को ठीक करें। नोएडा जैसे समृद्ध शहर में भी प्राइमरी स्कूल की यह हालत चिंताजनक है।

CJP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान 15 अगस्त से देशभर में चल रहा है। इसमें नागरिकों और स्वयंसेवकों से सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं—पीने का पानी, स्वच्छ टॉयलेट, बिजली, मिड-डे मील, बेंच आदि—का ऑडिट करने की अपील की जाती है। नोएडा में यह विजिट हालिया छात्र संबंधी विवादों और नोटिस विवाद के बीच हुई है।

यह भी पढ़ें: बार एसोसिएशन कार्यालय में चैंबर निर्माण का विरोध, वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा

यहां से शेयर करें