Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उजड़ों को बसाने और भूखों को खिलाने को बढ़े हाथ – जय हिन्द जनाब उजड़ों को बसाने और भूखों को खिलाने को बढ़े हाथ – जय हिन्द जनाब

उजड़ों को बसाने और भूखों को खिलाने को बढ़े हाथ

सेक्टर-73 में आग से खाक हुई 200 से ज्यादा झुग्गियां

नोएडा। सेक्टर 73 में आग से करीब डेढ़ सौ झुग्गियां जलकर खाक हो गई। करीब 500 लोगों के सिर से छत छिन गई। अब लोग ठंड के मौसम में तड़प रहे हैं। हालांकि कुछ सामाजिक संगठनों ने इन्हें राहत पहुंचाने के लिए हाथ बढ़ाएं हैं। सबसे पहले चित्रगुप्त सभा यहां पहुंची।

चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने देखा कि लोगों के पास रहने की अभी व्यवस्था नहीं है और उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है। इसके बाद उन्होंने यहां पर टेंट लगवाया ताकि लोग सिर छुपा सकें। क्योंकि आजकल ठंड का प्रकोप बेहद ज्यादा है। ऐसे में गरीब लोग कहां जाएंगे। यह सबसे बड़ा सवाल है।

इसके अलावा कई अन्य सामाजिक संगठन भी यहां पर राहत कार्य पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
राजन श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह उन्होंने यहां पहुंचकर चाय और नाश्ते की लोगों के लिए व्यवस्था की। इतना ही नहीं ठंड से बचाने के लिए उन्हें कपड़े और कंबल आदि सामान दिया जा रहा है।

यहां से शेयर करें