Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर का आरोपी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा व 2 कारतूस किए बरामद – जय हिन्द जनाब Noida News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर का आरोपी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा व 2 कारतूस किए बरामद – जय हिन्द जनाब

Noida News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर का आरोपी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा व 2 कारतूस किए बरामद

Noida News: थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।
एडिशनल डीसीपी ह्रदेश कठारिया ने थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के  इनामिया अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र बीरबल सिंह को सेक्टर-140 नोएडा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा व 2 कारतूस  बरामद किया गया है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त रोहित कुमार एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अवैध शस्त्र रखने व चोरी आदि करने का आदी है अभियुक्त चोरी व अवैध शस्त्र रखने के अपराध में कई बार जेल जा चुका है।
अभियुक्त रोहित द्वारा अपने साथी अनिल के साथ मिलकर ई-रिक्शा को किराये पर करता था तथा एकांत स्थान पर ले जाकर लघु शंका के बहाने रोकने के लिये कहता और मौका पाते ही ई-रिक्शा चोरी करके अपने गैंग के साथ ले जाता था। जिसके संबंध में थाना सेक्टर-142 पर मुकदमा दर्ज है।
अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुस्ता रोड से गिरफ्तार कर कब्जे से तमंचा व कारतूस, चोरी की ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल बरामद की गयी थी।
तथा 18 फरवरी को थाना सेक्टर-142 पर गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया।

Noida News: दादरी व जेवर विधानसभा के प्रभारी बने अशोक कमांडो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत

यहां से शेयर करें