Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अवैध वसूली करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार अवैध वसूली करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

अवैध वसूली करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

meerut news  पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। उसे इंचौली थाने में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों से वर्दी पहनकर ठगी करता था।
शिवकुमार पुत्र प्रेमचन्द, सोनू कुमार पुत्र रूप सिंह व सुभाष चन्द पुत्र ज्ञान सिंह निवासी जनपद मुजफ्फरनगर ने शुक्रवार को थाना इंचौली पर एक व्यक्ति को लेकर उपस्थित हुए, जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर स्वयं को फर्जी उप निरीक्षक बताकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। पूछताछ व जांच के दौरान व्यक्ति द्वारा अपना नाम शुभम राणा पुत्र नत्थी सिंह निवासी पचपेडा रोड अंकित विहार थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर बताया गया। शुभम के पास से पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट, अंगोला शर्ट, पुलिस कैप, चार स्टार, एक फर्जी पुलिस परिचय पत्र एवं मोबाइल फोन (जिसमें वर्दी में फोटो, रील मौजूद है) बरामद हुआ।
पूछताछ करने पर शुभम द्वारा बताया गया कि वह स्वयं को थाना दादरी ग्रेटर नोएडा में तैनात उपनिरीक्षक बताकर भ्रमित करता था, परंतु जांच में यह तथ्य झूठा पाया गया। वह फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से धन वसूलता था। इस संबंध में थाना इंचौली पर अभियोग पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

meerut news

यहां से शेयर करें