Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राहुल गांधी ने उठाया मेघालय की खदान में फंसे खनिकों का मुद्दा – जय हिन्द जनाब राहुल गांधी ने उठाया मेघालय की खदान में फंसे खनिकों का मुद्दा – जय हिन्द जनाब

राहुल गांधी ने उठाया मेघालय की खदान में फंसे खनिकों का मुद्दा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय की एक खदान में फंसे मजदूरों का जिक्र कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। साथ ही राहुल ने पीएम मोदी से वहां 2 हफ्तों से फंसे मजदूरों को बचाने की गुजारिश भी की। दरअसल, मेघालय के जयंतिया हिल्स में कोयला खदान में 15 मजदूर फंसे हुए हैं। इसपर राहुल के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 15 खनिक पिछले 2 हफ्तों से बाढ़ की वजह से कोयले की खदान में फंस गए हैं। जिस वक्त पीएम मोदी बोगीबील पुल का उद्घाटन करके कैमरों को पोज दे रहे थे, तब उनकी सरकार ने बचाव कार्य के लिए ज्यादा प्रेशर वाले पंप का इंतजाम करने से इनकार कर दिया था। पीएम मोदी कृपया मजदूरों को बचा लीजिए। बुधवार को ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फंसे खनिकों को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने देर से कदम उठाया। पार्टी ने यह भी कहा कि खदान से पानी बाहर निकालने का काम तेज गति से होना चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ’11 दिनों से 15 खनिक मेघालय के जयंतिया हिल्स में मुश्किल हालात में फंसे हुए हैं। पानी निकालने का काम तत्काल तेज किया जाना चाहिए। एक-एक मिनट महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार की ओर से देर से प्रतिक्रिया की गई।

यहां से शेयर करें