Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Mumbai News: सालों पुराना वादा हुआ पूरा, चित्रांगदा सिंह 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ – जय हिन्द जनाब Mumbai News: सालों पुराना वादा हुआ पूरा, चित्रांगदा सिंह 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ – जय हिन्द जनाब

Mumbai News: सालों पुराना वादा हुआ पूरा, चित्रांगदा सिंह ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान के साथ

Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अब सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेरती हुई नज़र आएंगी। इस खबर ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, खासकर तब जब चित्रांगदा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि सलमान ने उनसे सालों पहले किया वादा अब निभाया दिया।
अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया की भी जमकर तारीफ की। चित्रांगदा ने कहा कि अपूर्व लाखिया ने उनके अभिनय और अनुभव पर भरोसा दिखाया और इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना, जिसके लिए वह उनकी आभारी हैं।
‘बैटल ऑफ गलवान’ एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, और सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह का जुड़ना निश्चित रूप से फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाएगा। फिल्म के अन्य विवरणों और रिलीज डेट का इंतजार है।
Uganda news: इंसान, सांप और पक्षियों का अनोखा सहजीवन, अब पर्यटन के दबाव के चलते खतरे में
यहां से शेयर करें