Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद कर अनुशासन पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद कर अनुशासन

पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद कर अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के दिए मंत्र

ghaziabad news  पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में वीरवार को  क्रिएट यूनिवर्सिटी के आॅडिटोरियम में प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को अच्छी पुलिसिंग के साथ अपने कर्तव्यों का पालन उत्कृष्टता के साथ  करने का मूल मंत्र दिया।
पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिस सेवा को केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित न रखते हुए संवेदनशील और समाजोन्मुख प्रहरी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी,  यही वह तीन स्तंभ हैं जिन पर एक उत्कृष्ट पुलिसकर्मी की नींव रखी जाती है।
पुलिस आयुक्त का यह संवाद कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षु आरक्षियों के मनोबल को ऊंचा करने वाला साबित हुआ, बल्कि उनके भीतर सेवा में उत्कृष्टता के बीज भी बो गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिसिंग के मूल्यों से परिचित कराना, सेवा-भाव को बढ़ावा देना, बदलती परिस्थितियों में मानसिक रूप से तैयार करना तथा अनुशासन और नैतिकता पर विशेष बल देना था।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, पुलिस आयुक्त नगर धवल जायसवाल, पुलिस आयुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी,पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल आनंद कुमार और इंस्पेक्शन यूनिट व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें