Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
छह आतंकी ढेर – जय हिन्द जनाब छह आतंकी ढेर – जय हिन्द जनाब

छह आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। त्राल के अवंतीपोरा में हुई इस मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए हैं। मारे गए सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी समूह से जुड़े हुए थे। इनमें अंसार गजवत-उल-हिंद का डिप्टी चीफ सोलले मोहम्मद भी शामिल है। जबकि अन्य आतंकियों में रसिक अहमद, मीर रूफ अहमद, उमर रमजान, नदीम सैफी और फैसल जावेद शामिल है जो आसपास के इलाकों के ही रहने वाले थे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

आतंकियों ने बस्ती से दूर सेब के एक बगीचे में हाइड आउट बनाया था और सुरक्षाबलों ने ठिकाने का पता लगते ही उस पर धावा बोल दिया। जम्मू-कश्मीर में इस मुठभेड़ के बाद अंसर गजवत उल हिंद का सफाया हो चुका है और अब सिर्फ ग्रुप का प्रमुख जाकिर मूसा ही जिंदा है जो राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के हिट लिस्ट में 10 टॉप मोस्ट वांटेड लोगों में अभी भी बना हुआ है।

मुठभेड़ के बाद पुलवामा जिले के त्राल और आसपास इलाकों में प्रदर्शन और झड़पें हुई जिसके चलते जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और बनिहाल से श्रीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा भी रोक दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरमपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इस सूचना के बाद सुबह सेना, एसओजी और सीआरपीएफ के कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। त्राल-अवंतीपोरा रोड पर सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने अंसार गजवत-उल-हिंद के 6 आतंकियों को मार गिराया।

यहां से शेयर करें