Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Kanwar Yatra: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम Kanwar Yatra: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम

Kanwar Yatra: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम

Kanwar Yatra:
  • प्रदेशभर में 29,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 395 ड्रोन तैनात

Kanwar Yatra: लखनऊ। श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं की भागीदारी वाली कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश पर राज्यभर में सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, जिसमें आधुनिक तकनीक से लेकर मानव संसाधन तक का व्यापक प्रयोग किया गया है। यात्रा मार्गों और प्रमुख स्थलों पर 29,454 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि 395 ड्रोन कैमरे आसमान से निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए 1,845 जल सेवा केंद्र, 829 चिकित्सा शिविर और 1,222 पुलिस सहायता केंद्र / कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

Kanwar Yatra:

सुरक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने के लिए कुल 587 राजपत्रित अधिकारी, 2,040 निरीक्षक, 13,520 उपनिरीक्षक, 39,965 सिपाही, 1,486 महिला उपनिरीक्षक, 8,541 महिला सिपाही, 50 कंपनियां केंद्रीय बल / पीएसी और 1,424 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। इसके अलावा, आएएफ, क्यूआरटी और एटीएस जैसी विशेष इकाइयों को भी तैनात किया गया है।

डीजीपी मुख्यालय में 24×7 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सक्रिय
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अफवाह, गलत सूचना या भ्रामक खबरों से निपटने के लिए डीजीपी मुख्यालय में 8 सदस्यीय सोशल मीडिया टीम गठित की गई है, जो पूरे समय सक्रिय रहेगी। यह टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित जिले को भेजेगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई और तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी भी निभाएगी।

अंतर्राज्यीय समन्वय के लिए बनाया गया व्हाट्सएप ग्रुप
कांवड़ यात्रा की सफल व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु अंतर्राज्यीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से रियल टाइम में सूचनाओं का आदान-प्रदान, यातायात व सुरक्षा संबंधित अपडेट और भीड़ नियंत्रण की रणनीति साझा की जाएगी।

निगरानी मुख्यालय स्तर पर भी 24 घंटे
मुख्यालय स्तर पर भी पूरी यात्रा पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। हर जिले से जुड़े अपडेट को तत्काल रिले किया जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Kanwar Yatra:

यहां से शेयर करें