Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीएम दीपक मीणा ने जनसुनवाई में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण डीएम दीपक मीणा ने जनसुनवाई में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण

डीएम दीपक मीणा ने जनसुनवाई में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

ghaziabad news  जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
उन्होंने प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की गहनता से समीक्षा की और जिम्मेदार अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पुलिस विभाग, जीडीए, नगर निगम, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, बैंक, पेंशन और घरेलू विवादों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और निस्तारण के बाद शिकायतकतार्ओं से फीडबैक लिया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा जताते हुए कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और तत्परता से किया जाए, ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि जनसुनवाई उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वे तत्पर हैं।

 

यहां से शेयर करें