Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत जीडीए के प्रवर्तन विभाग को दें:वीसी    अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत जीडीए के प्रवर्तन विभाग को दें:वीसी   

अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत जीडीए के प्रवर्तन विभाग को दें:वीसी   

ghaziabad news जीडीए ने बुधवार को सामुदायिक केंद्र की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भूखंड संख्या डी-52, सेक्टर-9, विजय नगर में फ्रंट सेटबैक क्षेत्र में पूर्व निर्मित दुकानों के ऊपर बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। साथ ही, जी-ब्लॉक के समीप सेक्टर-12, प्रताप विहार में प्राधिकरण की सामुदायिक केंद्र की भूमि पर भी अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य चल रहा था। प्रवर्तन टीम ने जीडीए पुलिस बल के सहयोग से दोनों स्थलों पर चल रहे अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। टीम ने स्पष्ट संदेश गया है कि जीडीए अवैध निमार्णों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
जीडीए वीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध निर्माण की जानकारी तुरंत जीडीए के प्रवर्तन विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बता दें कि इससे पहले, जीडीए ने पिछले चार महीनों में 60,000 वर्ग मीटर से अधिक अवैध निमार्णों को ध्वस्त किया है, जिसमें 30 अवैध कॉलोनियों को भी शामिल किया गया है। इस अभियान में चार नई मशीनों की खरीद से प्रवर्तन कार्यों में तेजी आई है।

यहां से शेयर करें