Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida Authority: किसानों को बढा मुआवजा और वाहन चालकों को मिलेगी राहत – Greater Noida Authority: किसानों को बढा मुआवजा और वाहन चालकों को मिलेगी राहत –

Greater Noida Authority: किसानों को बढा मुआवजा और वाहन चालकों को मिलेगी राहत

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में विकास न रूके इसके लिए प्राधिकरण ने कई अहम फैसले किए हैं। अब नए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की दरों में वृद्धि की जाएगी, जिससे प्रभावित किसानों को अधिक मुआवजा मिल सकेगा। इस फैसले से तिलपता, गौड़ चैक और परी चैक के आसपास के क्षेत्रों में भी विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इतना ही नही वाहन चालों को जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए प्राधिकरण ने तिलपता, गौड़ चैक और परी चैक जैसी व्यस्त जगहों पर जाम की समस्या जल्द ही समाप्त होने जा रही है। 130 मीटर रोड और शारदा यूनिवर्सिटी से एलजी गोलचक्कर तक अधूरे सड़क कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा करने को कमर कस ली है। टी-सीरीज से जमीन लेकर इस सड़क का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इसके बाद एलजी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाइवे को सीधा जोड़ा जा सकेगा। इससे परी चैक पर वाहनों का आवागमन कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इतना ही नही सड़को पर हुए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएंगा।

गांवों में भी होगा सड़को का कायाकल्प
प्राधिकरण की ओर से लगभग सभी गांवों की सड़कों की मरम्मत का कार्य फिर से शुरू करने की घोषणा की है। ये काम होने से ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा। इसके अलावा, गांवों में साफ-सफाई को लेकर ठेकेदारों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कूड़े-कचरे की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रों में सफाई का ध्यान नहीं रखने वाले ठेकेदारों को बदलने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। शहर में नियमित सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए एक टीम बनाई जाएगी, जो सुनिश्चित करेगी कि साफ-सफाई मानकों के अनुरूप हो रही है।

यह भी पढ़े : डूब क्षेत्र में जमीन खरीदने वाले सावधान! डीएम दी चेतावनी

 

यहां से शेयर करें