Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एचआरआईटी विवि में मनाया गया फार्मासिस्ट सप्ताह 2024 एचआरआईटी विवि में मनाया गया फार्मासिस्ट सप्ताह 2024

एचआरआईटी विवि में मनाया गया फार्मासिस्ट सप्ताह 2024

ghaziabad news मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी विश्वविद्यालय में फार्मासिस्ट सप्ताह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर और अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फॉर्मेसी के क्षेत्र और इसकी संभावनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पौधारोपण, प्राथमिक उपचार बॉक्स, कोलाज, फार्मा ट्री, फार्मा पेंटिंग, एक्सटेम्पोर, डिबेट और वर्किंग मॉडल प्रतियोगिताएं कराई गई।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वैशाली अग्रवाल, कुलपति डॉ. डी.के. शर्मा और निदेशक डॉ. उमेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि और अतिथि वक्ता डॉ. सुधीर कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक (आईएआरआई) ने भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग के क्षेत्र में नए नवाचार और शोध प्रस्तुत किए। इसके अलावा, काउंसिल आईपीए के सदस्य डॉ. नितिन शर्मा ने एक और विशेषज्ञ व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने गामा-सेंट्रोग्राफिक तकनीक के माध्यम से बायोडिस्ट्रीब्यूशन के आकलन में अत्याधुनिक विजुअलाइजेशन तकनीकों पर प्रकाश डाला।
कुलपति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किए। डी. फार्मा की प्रिंसिपल डॉ. पूजा अरोड़ा, डॉ. वीरेंद्र सिंह, ऋतु चौहान, डॉ. शबनम जैदी, डॉ. एकलव्य और अतुल भूषण मौजूद रही।

यहां से शेयर करें