Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पांच घरों के ताले तोड़ लाखों के नगदी-जेवर चोरी पांच घरों के ताले तोड़ लाखों के नगदी-जेवर चोरी

पांच घरों के ताले तोड़ लाखों के नगदी-जेवर चोरी

ghaziabad news  बेखौफ चोरों ने विजयनगर थानाक्षेत्र की ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सोसाइटी में पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के नगदी-जेवर तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। जबकि एक घर में चोरी का प्रयास किया। घटना का पता लगते ही सोसाइटी के लोगों में रोष फैल गया। पुलिस का कहना है कि चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने सबसे पहले ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सेक्टर-10 के ब्लॉक नंबर-33 में रहने वाले पृथ्वीराज सिंह के घर पर धावा बोला। यहां लोहे का दरवाजा तोड़ा और लकड़ी का दरवाजा काटकर अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला। पृथ्वीराज की बहन सीमा तोमर ने बताया कि चोर उनके भाई के घर से लाखों रुपये के नगदी-जेवर, गैस सिलेंडर तथा अन्य घरेलू सामान चोरी करके ले गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसके बाद चोरों ने ब्लॉक-66 में रहने वाले मनीष के घर में वारदात को अंजाम दिया। यहां से भी चोर घर और कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के नगदी-जेवर तथा घरेलू सामान चोरी करके ले गए।
लोगों के मुताबिक चोरों ने ब्लॉक-38 में रहने वाले कैब चालक विकास के घर पर धावा बोल तीन लाख रुपये के जेवर, 30 हजार रुपये की नगदी, गाड़ी की चाबी तथा अन्य घरेलू सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोरों ने ब्लॉक-41 समेत दो अन्य बंद घरों को निशाना बनाकर वहां से भी लाखों के नगदी-जेवर तथा अन्य सामान चोरी किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन घरों में किराएदार रहते हैं। मालिकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके अलावा चोरों ने छठे घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन ताले न टूटने के कारण वहां सफल नहीं हो सके।
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

यहां से शेयर करें