Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जनता के विश्वास और पार्टी विजन का परिणाम है जीत जनता के विश्वास और पार्टी विजन का परिणाम है जीत

जनता के विश्वास और पार्टी विजन का परिणाम है जीत

नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा को जबरदस्त जीत पर प्रदीप चौधरी ने दी बधाई
ghaziabad news भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा को मिली जबरदस्त जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का बधाई देने का सिलसिला जारी है। महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने रविवार को नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा को उनके घर जाकर बधाई दी।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2027 के विजन की विजय है एक बड़ी कामयाबी है। विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास नई ऊंचाइयों को छुएगा।
संजीव शर्मा ने भी प्रदीप चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत टीम वर्क और जनता के भरपूर समर्थन का परिणाम है।
दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान क्षेत्र की विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं पर भी मंथन हुआ। इस मुलाकात की तस्वीरें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो पार्टी की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों को दर्शाती हैं।
इस मौके पर पुजारी मंडल,पंडित अशोक भारतीय, पार्षद पप्पू नागर,राजेश वर्मा मंसाराम ठेकेदार ,वेद प्रकाश ठेकेदार, आशु शर्मा मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें