Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ेंगे वाबेग के वाहन: मलिक  व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ेंगे वाबेग के वाहन: मलिक 

व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ेंगे वाबेग के वाहन: मलिक 

ghaziabad news  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक ने बुधवार को  वी.ए. टेक वाबेग के अधिकारियों के साथ ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड और वन सिटी वन आॅपरेटर परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा का आयोजन किया गया।
अधिशासी अभियंता जल कामाख्या प्रसाद आनंद को चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए। सुपर सकर में अन्य उपकरण जिनके माध्यम से सीवर समस्या पर भी नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त द्वारा टीम को सख्त निर्देश देते हुए रोस्टर के क्रम में प्रतिदिन कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।ं नगर आयुक्त मलिक ने निर्देशित किया कि वाबेग कंपनी के सभी वाहन गाजियाबाद नगर निगम के व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़े जाएं, ताकि कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता की निगरानी की जा सके। इसके साथ ही, सीवर समस्या के समाधान में पार्षदों के साथ संपर्क बनाए रखने और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए ।
नगर आयुक्त ने ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड परियोजना के अंतिम चरण में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में हेड एग्जीक्यूशन कैपिटल प्रोजेक्ट वी. शंकर गणेश और प्रोजेक्ट मैनेजर अग्नि मोहंती ने रेस्टोरेशन और कंप्लीट हो रहे प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रेजेंटेशन दी।
नगर आयुक्त ने बताया कि ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड का  लगभग 99 फीसदी  कार्य पूर्ण हो चुका है ,साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र को औद्योगिक जल की आपूर्ति भी की जा रही है शीघ्र ही आगामी माह में ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने की तैयारी भी निगम करेगा जिसकी योजना बनाई जा रही है।
इस मौके पर वीए टेक वाबेग कंपनी के सीईओ शैलेश कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें