Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 76 वां गणतंत्र दिवस का दिखा उत्साह ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 76 वां गणतंत्र दिवस का दिखा उत्साह

ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 76 वां गणतंत्र दिवस का दिखा उत्साह

muradnagar news  ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अबूपुर, मुरादनगर में 76वीं गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर संदीप रोहिला , विद्यालय की ट्रस्टी डॉक्टर मिनाक्षी रोहिला , ट्रस्ट मैनेजर रितु गोयल एवं प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के सभी गणमान्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व और देशभक्ति के मूल्यों पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराती है, और हमें हमेशा अपने देश के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए। कार्यक्रम के मध्य में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नृत्य, गीत, और भाषण शामिल थे। विशेष रूप से छात्रों के नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया। इस नृत्य में उन्होंने भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में देश के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और प्रेम की झलक साफ दिखाई दी।
जबकि प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने सभी शिक्षकों, छात्रों, और स्टाफ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

muradnagar news

 

यहां से शेयर करें