Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ओम सन पब्लिक स्कूल में दो दिवसी स्पोर्ट्स मीट का समापन ओम सन पब्लिक स्कूल में दो दिवसी स्पोर्ट्स मीट का समापन

ओम सन पब्लिक स्कूल में दो दिवसी स्पोर्ट्स मीट का समापन

muradnagar news  ओम सन पब्लिक स्कूल के प्रांगण एवं क्रीड़ास्थल में 76वें गणतन्त्र दिवस समारोह व दो दिवसीए स्पोर्ट्स मीट धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि आतंकवाद विरोधी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर कार्यक्रम काा शुभारंभ किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि को सीनियर प्रिन्सिपल निदेशक शलिनी अर्ग्वाल, स्कूल प्रधानाचार्या डॉक्टर पूर्णिमा वार्श्नेय एवं कोर्डिनेटर रितु दास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने सभी को 76वें गणतन्त्र दिवस की अनंत मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की तथा देश के विकास पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संस्कार और खेलों को बढ़ावा दिया। कहा कि अगर स्कूल के छात्र- छात्राएं आगे बढ़कर खेलों से देश का नाम रोशन करते हैं तो उन पर होने वाले सभी खर्च ओम सन स्कूल मैनेजमेंट करेगा। इस दौरान स्कूल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 100 मीटर में प्रिंसी व श्रेयांश, 200 मीटर में श्रेयांश व प्रिंसी , 400 मीटर में सिद्धार्थ व प्रिंसी ने प्रथम वर्ग प्राप्त कियो सीनियर वर्ग में 100 मीटर में शिवांशु व अवनी, वैष्णवी ,200 मीटर में शिवांशु व मानसी, 400 मीटर में निधि व अंशुल डागर, 800 मीटर में अक्षत भार्गव प्रथम रहे।
शॉर्ट पुट में अक्षत भार्गव प्रथम, खो- खो, वॉलीबॉल,टग आॅफ वार, रिले रेस आदि खेलों में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, छात्र- छात्राओं सहित अभिभावक मौजूद रहे।

muradnagar news

यहां से शेयर करें