Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी बनाने की ओर बढे कदम, ये होने वाला है बड़ा फायदा – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी बनाने की ओर बढे कदम, ये होने वाला है बड़ा फायदा – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी बनाने की ओर बढे कदम, ये होने वाला है बड़ा फायदा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को लोउडन काउंटी सिटी के प्रतिनिधि ग्रेटर नोएडा पहुंचे। दोनों तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तुतिकरण दिए गए और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। लोउडन काउंटी सिटी की प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को लोउडन काउंटी सिटी आने के लिए आमंत्रित भी किया।
इन क्षेत्रों के डेवल्प को बनी सहमति
दरअसल अमेरिका के लोउडन काउंटी सिटी, वर्जीनिया के इकोनॉमिक डेवलपमेंट विभाग के कार्यकारी निदेशक बडी राइजर अपनी टीम के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अभिषेक पाठक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से प्रस्तुतिकरण में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, मेट्रो कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, ग्रीनरी, बड़ी कंपनियों, शिक्षण संस्थानों, डाटा सेंटर हब, आईआईटीजीएनएल, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब व मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब आदि सभी विकास कार्यों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण ने वेस्ट कलेक्शन सिस्टम से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक संस्कृति व तकनीक से अवगत कराना बहुत आवश्यक है। इसी तरह लोउडन काउंटी सिटी के प्रतिनिधियों की तरफ से भी प्रस्तुतीकरण में वहां की इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी गई। बता दे कि दोनों शहरों कोशिश स्टार सिटी के रूप में डेवलप करने के लिए एमओयू पहले ही साइन किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से दोनों शहरों के बीच शिक्षा, व्यापार, संस्कृति, बायोटेक, कृषि, फार्मास्यूटिकल, सूचना एवं तकनीक जैसे क्षेत्रों में प्रत्यक्ष आदान-प्रदान में सहूलियत होगी। एक-दूसरे के प्रतिनिधि दोनों शहरों में जाकर अध्ययन कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़े : होम बायर्स के लिए राहत वाली खबर: बिल्डर-बैंको का क्या है गठजोड़, सीबीआइ करें जांच, बायर्स को कैसे मिले राहत

यहां से शेयर करें