Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Congress: देश की एकता को तोड़ने में लगे हैं नरेन्द्र मोदी : खरगे Congress: देश की एकता को तोड़ने में लगे हैं नरेन्द्र मोदी : खरगे

Congress: देश की एकता को तोड़ने में लगे हैं नरेन्द्र मोदी : खरगे

Congress:

Congress: नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार काे आयाेजित महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि ‘एक हैं तो सेफ हैं’…लेकिन आप सेफ रहने ही नहीं दे रहे। सच्चाई ये है कि काटने वाले भी आप हैं और बांटने वाले भी आप हैं। देश की एकता को तोड़ने में नरेन्द्र मोदी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Congress:

कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में आयोजित ईवीएम हटाओ महारैली में खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई उनकी फैलाई गई नफरत के खिलाफ है, जिसके लिए राजनीतिक शक्ति बेहद जरूरी है। अगर बाबासाहेब आम्बेडकर संविधान के रूप में मताधिकार नहीं देते, तो देश में लोग बड़े और शक्तिशाली पदों पर पिछड़े नहीं बैठे होते। उन्होंने कहा कि आज देश में हर जगह सर्वे वाले ये पता लगा रहे हैं कि कहां पहले मंदिर थे और कहां मस्जिद थी। लेकिन 2023 में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था- ‘हमारा लक्ष्य राम मंदिर बनाने का था, हर मस्जिद के नीचे शिवालय ढूंढना गलत है।’ जब भाजपा आरएसएस वाले ही ये बातें कह रहे हैं, तो फिर सर्वे के नाम पर खोद-खोदकर झगड़ा क्यों लगाया जा रहा है। हम सभी तो एक हैं।

भाजपा पर चुनाव में गलत तरीके इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। वो कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी आपके चुने हुए विधायक को चुराती है। कभी आपकी पेंशन चुराती है तो कभी किसानों की एमएसपी चुराती है। ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतें आती हैं कि चुनाव हो जाने के बाद भी ईवीएम में 99 प्रतिशत बैटरी बची रह गई, तो कभी एक घंटे में हजार वोट डाल दिए गए। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हम साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाएं।

कांग्रेस की नीतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती ही जा रही है, फिर भी नरेन्द्र मोदी इस ओर ध्यान नहीं देते। इसलिए हम साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ेंगे। हम जातिगत जनगणना करवाएंगे और रिजर्वेशन में 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म कर उसे आगे बढ़ाएंगे, तभी लोगों को न्याय मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण में किसानों की हाई लेवल बैठक शुरू, सैकड़ों की निगाहें जमी

Congress:

यहां से शेयर करें