Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
निदेशक ने 130 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण निदेशक ने 130 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

निदेशक ने 130 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण अभियान का आगाज
modinagar news  एनसीआरटीसी ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के आसपास रहने वाले दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। एनसीआरटीसी की पहल का उद्देश्य उनकी गतिशीलता, पहुंच और सक्षमता को बढ़ाना है, जिससे उन्हें अपने दैनिक जीवन में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी।
एनसीआरटीसी की निदेशक (वित्त) नमिता मेहरोत्रा और निदेशक (सिस्टम एंड आॅपरेशन) नवनीत कौशिक ने शनिवार को130 दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र और बैसाखी वितरित किए। दिव्यांग विशेषज्ञों की एक टीम ने व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक सर्वेक्षण के माध्यम सेसहायक उपकरणों को सोच-समझकर चुना गया, ताकि इन लाभार्थियों के लिए सबसे उपयुक्त सहायता सुनिश्चित की जा सकें। दिव्यांगजनों के लिए यह पहल न केवल गतिशीलता और पहुंच को बढ़ावा देगी, बल्कि सशक्तिकरण और रोजगार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

modinagar news

कार्यक्रम दिव्यांगजनों को आसानी से जीवन यापन करने और आवागमन में आसानी से आगे बढ़ाने में सहायता कर रहा है, जो इन लोगों को समाज और रोजगार में अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने में सक्षम बनाएगा। इन उपकरणों की मदद से दिव्यांगजनों को परिवहन, दैनिक गतिविधियों और कार्यस्थलों तक बेहतर पहुँच साथ ही नौकरी के ऐसे अवसरों का भी लाभ मिलेगा, जो पहले उनके लिए दुर्गम थे। इन उपकरणों के उपयोग से ये लोग अपने परिवेश में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए खुद को सशक्त महसूस करेंगे, ताकि वे आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी और बढ़ा सकेंगे।
एनसीआरटीसी ट्रेन सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रतिबद्ध
एनसीआरटीसी आरआरटीएस स्टेशनों और नमो भारत ट्रेन सेवाओं को सार्वभौमिक रूप से सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इस लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। ये सहायक उपकरण अधिक गतिशीलता, पहुँच और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देकर दिव्यांगजनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।दृष्टिबाधित यात्रियों की सहायता के लिए सभी आरआरटीएस स्टेशनों पर समर्पित स्पर्श पथ प्रदान किए गए हैं, जो उन्हें प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए सबसे छोटे और सबसे सहज मार्गों पर मार्गदर्शन करते हैं, जिससे भ्रम कम होता है और उनका आत्मविश्वास बना रहता है।

modinagar news

यहां से शेयर करें