Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में सबस्टेशन शुरू, उपभोक्ताओं को मिली राहत Noida News: ग्रेनो वेस्ट में सबस्टेशन शुरू, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में सबस्टेशन शुरू, 15000 उपभोक्ताओं को मिली राहत

Noida News:

Noida News: शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 में 33 केवी क्षमता का सबस्टेशन बुधवार को शुरू हो गया हैं। सबस्टेशन से सेक्टर एक के करीब 15000 उपभोक्ताओं को जोड़ा जाएगा। नए सब स्टेशन शुरू होने से उभोक्ताओं को फाल्ट के साथ आपूर्ति बाधित होने की समस्या दूर हो जाएगी। अभी यहां सेक्टर-2 और जलपुरा के 33 केवी सबस्टेशन से आपूर्ति की जा रही थी। नए स्टेशन के शुरू होने से इन दोनों केंद्रों पर भी भार कम होगा। जिससे ग्रेनो वेस्ट के अन्य सेक्टरो में भी बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।

Noida News:

ग्रेनो वेस्ट में बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। इस गर्मी यहां बिजली की मांग 175 मेगावाट तक पहुंच गई थी। खपत बढ़ने और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण लाइन पर अधिक भार चल रहा है। जिस कारण फॉल्ट होने की समस्या ज्यादा रहती है। परेशानी को दूर करने के लिए एनपीसीएल ग्रेनो वेस्ट में 33 केवी के कई सबस्टेशन का निर्माण करा रहा हैं। एक सबस्टेशन सेक्टर वन में बनाया गया। जो बुधवार को चालू हो गया है। बृहस्पतिवार से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

सबस्टेशन में साढ़े 12 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित गए हैं। एक लाइन को नोएडा के 123 स्थित बिजली उपकेंद्र और दूसरी लाइन को जलपुरा स्थित बिजली उपकेंद्र से जोड़ा गया हैं। यहां से 25 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होगी। एनपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि इस सबस्टेशन से 11 केवी की सात और 33 केवी के चार फीडर हैं। इन फीडर से टेकजोन-4, सेक्टर वन की सोसाइटियों के साथ-साथ बिसरख गांव और कॉमर्शियल एरिया को जोड़ा गया हैं। यहां करीब 15000 उपभोक्ता हैं।

Noida News:

यहां से शेयर करें