Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गहराया विवाद-सीसीआई चौथे वनडे की मेजबानी में जुटा – जय हिन्द जनाब गहराया विवाद-सीसीआई चौथे वनडे की मेजबानी में जुटा – जय हिन्द जनाब

गहराया विवाद-सीसीआई चौथे वनडे की मेजबानी में जुटा

एमसीए हाई कोर्ट जाने की तैयारी में

मुंबई। क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) का ब्रेबोर्न स्टेडियम 29 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे वनडे की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। दूसरी ओर, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाने का मन बना रहा है। पहले यह वनडे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही होना था, लेकिन बीसीसीआई ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया।
माना जा रहा है कि टिकट विवाद के कारण वानखेड़े से चौथे वनडे की मेजबानी छीनी गई है। बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) के फैसले से एमसीए खासा नाराज है। उसने पत्र लिखकर मैच शिफ्ट करने का कारण पूछा है।
एमसीए से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े दो क्लब और योग्य सदस्य बांबे हाई कोर्ट में वानखेड़े स्टेडियम से मैच शिफ्ट करने के बीसीसीआई के फैसले को चुनौती देने को एक रिट याचिका दायर करने के लिए तैयार हैं।
बीसीसीआई का टिकटों को लेकर इससे पहले पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु क्रिकेट संघ से भी विवाद हो चुका है। इंदौर में होने वाला दूसरा वनडे भी टिकट विवाद के चलते ही विशाखापत्तनम में शिफ्ट किया गया है।
उधर, सीसीआई के एक पदाधिकारी ने बताया, तैयारियां चल रही हैं। हमें बीसीसीआई की ओर से पत्र मिला है। हम टिकटों की बिक्री के लिए एक एजेंसी के साथ जुडऩे वाले हैं। टिकटों के दाम और बिक्री की विस्तृत जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।
सीसीआई के पदाधिकारी ने बताया,वनडे मुकाबले के लिए कई निविदाएं देने का काम जारी है। लगभग 25000 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में 2006 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय वनडे नहीं खेला गया है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल विदेशी टीम के भारत दौरे के दौरान अभ्यास मैच के लिए होता है। आखिरी बार 2009 में यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया था। तब भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट हुआ था।

यहां से शेयर करें