Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुलतानपुर डकैती के मामले में पुलिस ने दो फुल एनकाउंटर के साथ 9 गिरफ्तार किये, लेकिन तीन अभी भी फरार – जय हिन्द जनाब सुलतानपुर डकैती के मामले में पुलिस ने दो फुल एनकाउंटर के साथ 9 गिरफ्तार किये, लेकिन तीन अभी भी फरार – जय हिन्द जनाब

सुलतानपुर डकैती के मामले में पुलिस ने दो फुल एनकाउंटर के साथ 9 गिरफ्तार किये, लेकिन तीन अभी भी फरार

Sultanpur Encounter: यूपी एसटीएफ अपनी कार्यशैली के लिए चर्चाओं में रहती है। सुलतानपुर में ज्वेलर के यहाँ हुई डकैती के मामले में अब तक दो फुल एनकाउंटर यानी मुठभेड़ में दो लोगों को मार गिराया। जबकि चार लोगो का हाफ एनकाउंटर हुआ, जिनकों घायल होने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया। फ़िलहाल इस मामले में अब तक 11 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। दो का एनकाउंटर हुआ नौ को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे। कहा था कि यादव होने के नाते मंगेश का एनकाउंटर किया गया है। मालूम हो कि 5 सितंबर को पुलिस ने मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके अलावा अनुज प्रताप सिंह की भी पुलिस की गोली से ही मौत हुई। डकैती डालने के मामले में कुल 14 बदमाश शामिल थे। अब तक 11 पर कार्रवाई हो चुकी है। तीन अब भी फरार है। पुलिस सबको गिरफ्तार या फिर मुठभेड़ में ढेर कर रही है।

विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में किया था सरेंडर
बता दें कि गत 28 अगस्त को सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट नाम की दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात अजंाम दिया था। इस दौरान हथियारों के बल पर दुकानदार और दुकान में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया था। ज्वेलर ने बताया कि करीब बदमाशों ने करीब दो करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया था। वारदात के अगले ही दिन यानी 29 अगस्त को बदमाशों की गैंग के सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। विपिन सिंह वही बदमाश है, जिसने मीडिया से बात करते हुए अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन सितंबर को सुल्तानपुर कोतवाली क्षेत्र में पुष्पेंद्र सिंह, त्रिभुवन कोरी और सचिन सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

 

यह भी पढ़े : membership campaign: 23 से 25 सितम्बर चलेगा भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान

 

यहां से शेयर करें