Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: सभी सडकों को प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं-सीईओ – जय हिन्द जनाब Greater Noida: सभी सडकों को प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं-सीईओ – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: सभी सडकों को प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं-सीईओ

Greater Noida । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि बारिश की वजह से जहां भी सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनको प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं। विभागाध्यक्ष व सभी वर्क सर्किल प्रभारी अपने एरिया में घूमकर देख लें। कोई भी रोड टूटी न रहे।
सीईओ ने बृहस्पतिवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ ने कहा कि जनमानस की परेशानी से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करें। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से कई सड़कें टूट गई हैं। इन सड़कों से हजारों लोग रोजाना गुजरते हैं। उनको परेशानी होती है। हादसे होने की आशंका रहती हैं। उन्होंने सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल रिपेयर करने के निर्देष दिए। सीईओ ने कहा कि दफ्तर में बैठकर जनमानस की परेशानियों को नहीं समझा जा सकता है। सभी विभागाध्यक्ष व सभी वर्क सर्किल प्रभारी अपने एरिया में घूमकर समस्याओं को देखें और उनको हल कराएं। सीईओ ने आगामी 25 सितंबर से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने तैयारियों में कोई कसर न छोड़ने की हिदायत दी। इस बैठक के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व एसीईओ प्रेरणा सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने की प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 4 व 7 के कार्यों की समीक्षा की। एसीईओ ने रखरखाव कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी वर्क सर्किल प्रभारी की है। अगर किसी विकास कार्य की गुणवत्ता में खामी मिली तो वर्क सर्किल इंचार्ज पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी तकनीकी सुपरवाइजरों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए जियो टैगिंग फोटोग्राफ और लोकेशन मंगवाने के निर्देश दिए। विकास कार्यों को समय से पूरा न कर पाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने को कहा है। लंबित विकास कार्यों का एस्टीमेट शीघ्र स्वीकृत कराकर टेंडर जारी कराने के निर्देष दिए। एसीईओ ने जीआईआरएस पर लंबित प्रकरणों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण कार्यों की कार्ययोजना बनाने और तालाबों का सौंदर्यीकरण सीएसआर फंड से कराने को कहा है।

 

Read also: आईंआईए चैप्टर की बैठक में लीज की संपत्त्यिों को फ्री होल्ड करने की मांग

यहां से शेयर करें