Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अमेरिका ने चीन के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई – जय हिन्द जनाब अमेरिका ने चीन के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई – जय हिन्द जनाब

अमेरिका ने चीन के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार ने व्यापार में चीन के अनुचित व्यवहार को समाप्त कराने के लिए अब तक के सबसे कड़े कदम उठाए हैं। ट्रंप इस साल जून से अपने यहां चीन से आने वाले माल पर धीर धीरे आयात शुल्क बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ओहियो में एक चुनावी रैली में कहा, चीन की अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को रोकने के लिए हमने अब तक के सबसे कड़ कदम उठाए हैं। श्रोताओं ने उनकी इस बात पर खुशी प्रकट की।
ट्रंप ने अपनी चीन नीति को अपने प्रशासन की सबसे बड़ी उपलब्धियों के रूप में गिनाया और कहा कि इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने एवं रोजगार के सृजन में मदद मिली है।
चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार में अमेरिका का आयात उसके निर्यात से 500 अरब डालर के बरारब कम है। ट्रंप का कहना है कि इस तरह का व्यापार लंबे समय तक नहीं टिक सकता।उन्होंने चीन से आयात किए जाने वाले 250 अरब डालर के माल पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त आयात शुल्क लगा दिया है। साथ ही अमेरिका ने चीन से परमाणु प्रौद्योगिकी के व्यापार पर भी कई अंकुश लगा दिए हैं।
चीनी दूतावास ने बीते बुधवार को कहा था कि चीन और भारत को व्यापार संरक्षणवाद से मुकाबले के लिए अपना सहयोग मजबूत करने की जरूरत है। चीन ने अमेरिका पर एकतरफा पहल के जरिए व्यापार विवाद भड़काने का आरोप लगाया। दूतावास के प्रवक्ता, जी रोंग ने कहा था, ‘दो बड़े विकासशील देश और बड़े उभरते बाजार होने के नाते, चीन और भारत दोनों सुधार और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण चरण में हैं।Ó

यहां से शेयर करें