Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका पुस्तक का विमोचन पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका पुस्तक का विमोचन

पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका पुस्तक का विमोचन

ghaziabad news समाधान अभियान संस्था और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड कंपनी की चुप्पी तोड़ हल्ला बोल परियोजना के तहत पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका का जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम सौरभ भट्ट , जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से विमोचन किया। समाधान अभियान की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री , दीपा रानी ने कहा कि यह पुस्तक दो अलग भागों में विभक्त है। जिसमें एक पुस्तक बच्चों के लिए है तथा दूसरी पुस्तक अध्यापकों के लिए। पुस्तक की भाषा अत्यधिक सरल है तथा बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से खेल के माध्यम से कहानियों के माध्यम से स्वयं को शोषण से किस प्रकार से सुरक्षित रखने के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई है।
अध्यापक पुस्तिका में अध्यापक बच्चों को समय-समय पर किस प्रकार से खेल के माध्यम से कक्षा में बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाने के लिए तथा पोक्सो एक्ट के विषय में जानकारी दें सकती है। इसके अलावा पुस्तक में अनेक प्रकार के रोमांचक कार्टूंस, चित्र, कहानी बनाई गई है जो बच्चों को अत्यधिक आकर्षित करती है। पुस्तक में बच्चों को सुरक्षित घेरा बनाना तथा निजी अंगों के विषय में भी जानकारी दी गई है।

 

यहां से शेयर करें