Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Gold Rate: सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी कीमत Gold Rate: सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी कीमत

Gold Rate: सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी कीमत

Gold Rate:

Gold Rate: नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी में आज तेजी आई है। ये चमकीली धातु आज 1,200 रुपये की मजबूती के साथ कारोबार कर रही है। सोने के भाव में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 72,790 रुपये से लेकर 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 66,740 रुपये से लेकर 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने के विपरीत चांदी के भाव में तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 87,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

Gold Rate:

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 66,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 72,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

Gold Rate:

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज भी 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold Rate:

यहां से शेयर करें