Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे स्ट्रीट लाइट: अशोक चौहान – जय हिन्द जनाब यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे स्ट्रीट लाइट: अशोक चौहान – जय हिन्द जनाब

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे स्ट्रीट लाइट: अशोक चौहान

नोएडा  यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से लेकर जेवर टोल तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर अशोक चौहान गांव नंगली वाजिदपुर सेक्टर 130 नोएडा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लेकर जेवर टोल प्लाजा तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाए। क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे पर रात्रि में अंधेरा होने के कारण यह पता नहीं लग पाता है कि सामने वाला वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ा है, या चल रहा है।  इसके साथ ही जेवर में  जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, और आए दिन भारतीय एवं विदेशी निवेशकों का आना जाना यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते होता है, और रात्रि में यमुना एक्सप्रेसवे पर अंधेरा होने के कारण यमुना प्राधिकरण की छवि भी कहीं ना कहीं धूमिल होती है। इसलिए यमुना एक्सप्रेसवे पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, स्ट्रीट लाइट लगने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
अशोक चौहान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए यमुना प्राधिकरण ने पत्र संख्या 826 वर्ष 2024 के माध्यम से संयुक्त प्रबंध निदेशक मै. जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड सेक्टर 128 नोएडा जिला गौतम बुध नगर को पत्र लिखा है, क्योंकि यमुना प्राधिकरण एवं कंशैसनायर मै. जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के मध्य हुए अनुबंध के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे का निर्माण एवं रख रखाव व टोल एकत्र करने का अधिकार 36 वर्षों तक कंशैसनायर मै. जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के पास है।

 

यह भी पढ़े : जापान के प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया दौरा, बड़े पैमाने पर आएगा निवेश

यहां से शेयर करें