Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को नहीं दिला पाई जीत अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को नहीं दिला पाई जीत

अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को नहीं दिला पाई जीत

ghaziabad news जीआर स्टेडियम पर खेले जा रहे जेके अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएमएस स्पोटर्स को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पडा। टीम को वीआर इलेविन ने 5 विकेट से हरा दिया। जीएमस स्पोटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 32 ओवर में 67 रन पर आउट हो गया। कप्तान निर्वाण ने 22 रन, शंकर ने 17 रन व देवज्ञ ने 14 रन का योगदान दिया। शुभम ने आठ ओवर में 6 रन देकर 5 लिए। उत्सव को 2 विकेट मिले। वीआर इलेविन ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। हार्दिक कुमार ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। अवि शर्मा ने 8 ओवर में 6 मेडन रखते हुए सिर्फ 5 रन दिए और 4 विकेट झटके। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार शुभम व मैन आॅफ द फाइटर का पुरस्कार अवि शर्मा को दिया गया।

यहां से शेयर करें