Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Haryana News: 10 प्रतिशत आरक्षण देकर नायब सरकार ने अग्निवीरों का किया भविष्य सुरक्षित : अरविंद सैनी – Haryana News: 10 प्रतिशत आरक्षण देकर नायब सरकार ने अग्निवीरों का किया भविष्य सुरक्षित : अरविंद सैनी –

Haryana News: 10 प्रतिशत आरक्षण देकर नायब सरकार ने अग्निवीरों का किया भविष्य सुरक्षित : अरविंद सैनी

Haryana News चंडीगढ़:  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने हरियाणा की नायब सरकार द्वारा अग्निवीरों को जॉब की पक्की गारंटी देने की घोषणा का स्वागत किया है। अरविंद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के सरकारी विभागों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित करने का काम किया है। श्री सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी गई रोजगार की गारंटी से युवाओं में देश के प्रति प्रेम और फौज में जाने की इच्छा को और अधिक बल मिलेगा तथा अधिक से अधिक युवा अग्निवीर बनने के लिए आगे आएंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हुए कहा कि अग्निवीरों को नायब सरकार ने पुलिस, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एस.पी.ओ. के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस को अब भय और भ्रम फैलाना बंद कर देना चाहिए। हरियाणा के युवा जागरूक है। हरियाणा की माटी में देश के लिए मर मिटने का जज्बा है।
यह भी पढ़े : Noida News: सेक्टर 10 फूड पैकेजिंग कंपनी में लगी आग, फायर सर्विस ने तुरंत पहुँच की
तीसरी बार भाजपा सरकार बनते देख कांग्रेस फैला रही है भय और भ्रम : अरविंद सैनी

अरविंद सैनी ने कहा कि जो अग्निवीर 4 साल की सेवा के बाद वापस आएंगे उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। अब हरियाणा की नायब सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण देकर अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है। श्री सैनी ने बताया कि नायब सरकार ग्रुप-सी में सिविल पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 5 प्रतिशत और ग्रुप-बी में 1 प्रतिशत हॉरिजोंटल आरक्षण देगी। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि इन अग्निवीरों को ग्रुप-बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
अरविंद सैनी ने कहा कि सेना की सेवा से वापस आने के बाद अग्निवीर अगर कोई उद्यम लगाना चाहता है तो हरियाणा की भाजपा सरकार 5 लाख तक के ऋण पर लगने वाले ब्याज में सहायता करेगी।  श्री सैनी ने कहा कि नायब सरकार ने कारपोरेट जगत को भी प्रोत्साहन देने की योजना तैयार की है। कारपोरेट में अगर अग्निवीर को प्रतिमाह 30,000 रुपये से अधिक वेतन दिया जाता है, तो राज्य सरकार उस औद्योगिक इकाई को 60,000 रुपये वार्षिक की सब्सिडी देगी।
मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों को प्राथमिकता के आधार पर बंदूक का लाईसेंस देने का भी वादा किया है।
श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेसियों के पास अब कोई चुनाव जीतने का हथकंडा नहीं बचा है, इसलिए ये अफवाह फैला-फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आरक्षण, संविधान और अग्निवीर योजना को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं उसके बाद भी कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का कुचक्र लगातार चला रही है। कांग्रेस पूरी तरह से नीचे स्तर की राजनीति करने पर उतारू है। जबकि भाजपा सरकार का लक्ष्य आबादी के एक हिस्से को अग्निवीर के रूप में अनुशासित करने का प्रयास है।
यह भी पढ़े : जल विभाग की बड़ी लापरवाही: जहाँ प्राधिकरण के अफसर खुद रहते हैं वह हो रही पानी की बर्बादी, महीनों से टूटी है पानी की लाइन सुध लेने वाला कोई नहीं
अरविंद सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अंत्योदय की भावना को मध्य रखते हुए प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का लक्ष्य  है कि समाज के हर वर्ग का व्यक्ति उन्नति करें और विकसित हरियाणा बनाने में भागीदार बनें। अरविंद ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ ही नायब सैनी हर रोज कोई न कोई बड़ा निर्णय जनहित में ले रहे हैं जिस कारण कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बोले गए झूठ का भांडा फूट चुका है, लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस का मकसद सत्ता हासिल करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है, जबकि भाजपा का मकसद सत्ता के माध्यम से सेवा करना है।
यहां से शेयर करें