Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अंडर-19 एशिया कप: भारत की लगातार चौथी जीत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में – जय हिन्द जनाब अंडर-19 एशिया कप: भारत की लगातार चौथी जीत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में – जय हिन्द जनाब

अंडर-19 एशिया कप: भारत की लगातार चौथी जीत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में

ढाका। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले खेलते हुए 49.3 ओवर में 172 रन बनाए। लेकिन भारत की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश 170 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। टीम फाइनल में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन रन पर पहला विकेट गिरने के बाद यशस्वी जायसवाल (37) और अनुज रावत (35) ने 66 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। अगले आठ रन बनाने में टीम ने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद आयुष बदौनी (28) और समीर चौधरी (36) ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। पारी के अंत में अजय गंगापुरम ने 17 रन बनाकर स्कोर को 172 तक पहुंचाया। बांग्लादेश की ओर से शरीफुल इस्लाम ने 16 रन देकर तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने भी खराब शुरुआत की। 65 रन तक पांच विकेट गिरने के बाद शमीम हुसैन (59) और अकबर अली (45) ने 74 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हर्ष त्यागी ने अकबर को आउट कर मैच में वापसी कराई।

एक समय बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट पर 161 रन था और वह जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था। लेकिन 43वें ओवर गंगापुरम ने शमीम हुसैन को और 44वें ओवर में हर्ष त्यागी ने शरीफुल को आउट कर दिया। इसके बाद रहमान (6) के रन आउट होते ही टीम इंडिया ने मुकाबला जीत लिया। बांग्लादेश की पूरी टीम 46.2 ओवर में 170 रन बनाकर सिमट गई। भारत की ओर से मोहित जांगड़ा और सिद्धार्थ देसाई ने तीन-तीन विकेट झटके।

यहां से शेयर करें