Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा का वीडियो, जानिए क्या बोले हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा का वीडियो, जानिए क्या बोले

हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा का वीडियो, जानिए क्या बोले

हाथरस हादसे के बाद पहली बार सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार विश्व हरि का वीडियो सामने आया है। बाबा ने मीडिया के सामने बयान दिया है। वीडियो में कहा है कि दो जुलाई की घटना से बहुत दुखी हूं। बाबा ने कहा कि भगवान हमें इस दर्द को सहने की शक्ति दे। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा ने कहा कि कृपया करके सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा

यह भी पढ़ें: बिना अपना पैसा लगाएं यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखण्ड स्कीम में ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

बाबा ने कहा कि मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें।
सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा ने कहा कि पीड़ितों की मदद करूंगा। मृतकों के परिजनों के हमेशा साथ हूं। सूरजपाल ने भगदड़ को साजिश बताया। फिलहाल आज इस मामले की जांच के लिए एसआईटी हाथरस पहुंच चुकी है।

यहां से शेयर करें