Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Hindu society: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन Hindu society: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

Hindu society: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

Hindu society:

Hindu society: महोबा। राहुल गांधी द्वारा सदन में खड़े होकर हिन्दू समाज पर की गई टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सम्पूर्ण हिन्दू समाज को गाली देने का काम किया गया है। जिससे सभी हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पहुंचकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता पंकज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का हिन्दू विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। राहुल गांधी द्वारा ज्यादातर मौो पर देखा गया है कि वह हिन्दू समाज का मजाक बनाने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

Hindu society:

भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में खड़े होकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज पर टिप्पणी की है। इनका असली चाल चरित्र यह खुद उजागर कर रहे हैं। देश की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindu society:

यहां से शेयर करें