Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Arvind Kejriwal: CBI ने केजरीवाल को जेल से लेकर कोर्ट पहुंची Arvind Kejriwal: CBI ने केजरीवाल को जेल से लेकर कोर्ट पहुंची

Arvind Kejriwal: CBI ने केजरीवाल को जेल से लेकर कोर्ट पहुंची, सकती है कस्टडी

Arvind Kejriwal:

Arvind Kejriwal: नई दिल्ली। नई आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के इस आदेश को दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था। उच्च न्यायालय ने मामले में ट्रायल कोर्ट के विवेक पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत पर स्टे लगा दिया था।

Arvind Kejriwal:

इससे पहले, सीबीआई ने मंगलवार को तिहाड़ जेल पहुंचकर करीब तीन घंटे तक सीएम अरविंद केजरीवाल से गहन पूछताछ की। उनसे गोवा चुनाव में उपयोग की गई रकम समेत करीब 50 से अधिक सवाल पूछे गए। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम सुबह ही तिहाड़ जेल पहुंच गई थी। केजरीवाल कई सवालों के जवाब स्पष्ट तौर पर नहीं दे पाए। बता दें कि केजरीवाल को ईडी ने मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह जेल में बंद हैं। बुधवार को इनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को सीबीआई प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट में पेश कर अपने केस में गिरफ्तार कर सकती है।

ईडी की कस्टडी में हैं केजरीवाल
मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत पर रोक लगा दी। ईडी ने केजरीवाल को जमानत देने के राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च, 2024 को उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

Arvind Kejriwal:

यहां से शेयर करें