Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वसूली कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण  करें :  इन्द्र विक्रम सिंह वसूली कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण  करें :  इन्द्र विक्रम सिंह

वसूली कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण  करें :  इन्द्र विक्रम सिंह

ghaziabad news  जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार  में जिलाधिकारी   इन्द्र विक्रम सिंह ने  कर-करेत्तर राजस्व वसूली व वसूली प्रमाण पत्रों के आधार पर राजकीय देयों की वसूली को लेकर  समीक्षा बैठक  की गई । बैठक में उपजिलाधिकारी लोनी व नोडल अधिकारी, कर-करेत्तर, विद्युत विभाग गैरहाजिर होने  पर  डीएम ने  उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी जारी करने के निर्देश जारी  किए ।
एडीएम  (वि/रा)   सौरभ भट्ट के जरिए  जिलाधिकारी   इन्द्र विक्रम सिंह को  बैठक के बिंदुओं एवं कार्यवृत्त से अवगत कराया गया।   जिलाधिकारी ने  समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया  कि स्टाम्प देय के मांग पत्रों की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जाये। मुख्य देय में भू-राजस्व की मांग के सम्बन्ध में तहसीलदार गाजियाबाद व लोनी को पुन: मांग का निर्धारण किये जाने हेतु निर्देशित किया। खनन विभाग को क्रमिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अवैध खनन की लगातार प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिला खनन अधिकारी एवं एडीएम  (वि०/रा०) को निर्देशित किया  कि प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  करें। खनन हेतु दिये गये पट्टों की समीक्षा आख्या भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए । वाणिज्य कर, वाहन कर, मनोरंजन विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, व्यापार कर, खनन विभाग, सिंचाई विभाग, मंडी की वसूली कम होने के कारण जिलाधिकारी ने  नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीएम (एफआर) को निर्देश जारी किए कि   वसूली कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए और यदि कोई कम वसूली करता है तो स्पष्टीकरण लिया  जाए।

यहां से शेयर करें