Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
PM Kisan Nidhi: किसान निधि से 771567 किसान लाभान्वित होंगे PM Kisan Nidhi: किसान निधि से 771567 किसान लाभान्वित होंगे

PM Kisan Nidhi: किसान सम्मान निधि से उत्तराखंड के 771567 किसान लाभान्वित होंगे: धामी

PM Kisan Nidhi:

PM Kisan Nidhi:नैनीताल: पीएम किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण के मौके पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए कहा कि इससे राज्य के 771567 किसान लाभान्वित होंगे और 166.08 करोड़ की धनराशि क्लिक करते ही उनके खाते में आ जाएगी । उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले के 94122, बागेश्वर के 38132, चमोली के 45566, चंपावत के 34915, देहरादून के 40250, हरिद्वार के 96088, नैनीताल के 49059, पौड़ी गढ़वाल के 59221, पिथौरागढ़ के 55575, रुद्रप्रयाग के 36891, टिहरी गढ़वाल के 102076, यूएस नगर के 72089 और उत्तरकाशी के 47583 किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

PM Kisan Nidhi:

उन्होंने कहा कि राज्य में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक कुल 2579.16 की धनराशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेन्द्र मोदी का पहला निर्णय किसान के हितों के लिए किया गया। पीएम-किसान योजना से किसानों की आय दुगनी, बेहतर सिचाई योजना, नई तकनीकी से छोटे छोटे किसानों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन और खेती को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है और क़ृषि में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। इस मौके पर क़ृषि विभाग की ओर से कोटाबाग की माया नेगी और हल्द्वानी की पूनम दुर्गापाल को क़ृषि कार्य हेतु ड्रोन प्रदान किया गया।

PM Kisan Nidhi:

यहां से शेयर करें