Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Heat stroke जान पर पड़ रहा भारी, नोएडा में दो लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब Heat stroke जान पर पड़ रहा भारी, नोएडा में दो लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब

Heat stroke जान पर पड़ रहा भारी, नोएडा में दो लोगों की मौत

Heat stroke: लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। जगह जगह लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन हिट स्ट्रोक जान पर भारी पड़ रहा है। खबरें सामने आई है कि अब तक नोएडा में दो लोगों की हिट स्ट्रोक के चलते मौत हुई है। कई राष्ट्रीय अखबारों के साथ साथ जय हिन्द जनाब ने अपनी सेवा देने वाले सलीम विसराद की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई। उनके बेटे अजमिल विसारद ने बताया कि जिस वक्त वह ड्यूटी पर जा रहा थे। उस दौरान उनके पिता बिल्कुल ठीक थे। बस उन्हें गर्मी लग रही थी। करीब 3रू00 बजे अजमिल के पास पड़ोस में रहने वाले लोगों का फ़ोन आया और बताया कि अचानक से तुम्हारे पिता की तबियत बिगड़ गई है। वे सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभवतः हिट स्ट्रोक के कारण ही उनकी मौत हुई है। वही सेक्टर 52 निवासी उदय सिंह के पिता सियाराम जी की मृत्यु हो गई। वे 93 वर्ष के थे। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि उन्हें पहले कोई खास बिमारी नहीं थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये प्राकृतिक मृत्यु है। उदय सिंह काफी लंबे समय से अपनी प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं जहाँ कई राष्टीय एवं लोकल अखबार छपते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Electricity crisis in societies: ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों में बिजली संकट, अटकी लिफ्ट, लोगो में गुस्सा

यहां से शेयर करें