Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, चार करोड़ का माल बरामद – जय हिन्द जनाब गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, चार करोड़ का माल बरामद – जय हिन्द जनाब

गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़, चार करोड़ का माल बरामद

पेस्टीसाइड जैसी दवाओं की आड़ में हो रहा था। गोरखधंधा, पुलिस से बचने के लिए ट्रक को करते थे। एक्सकोर्ट, पुलिस के लिए कोड वर्ड मामा। बता दें कि उड़ीसा से अलग-अलग राज्यों में गांजे के साथ-साथ नशीले पदार्थो की खेप पहुंचाने वाले गिरोह का थाना सेक्टर-58 पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा का दावा है कि इनसे बरामद गांजा इस वक्त बाजार में करीब चार करोड़ की कीमत का है। उन्होंने बताया कि ये लोग काली कट से उच्च क्वालिटी का गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचने के लिए सप्लाई करते थे। खास बात यह है कि पेस्टीसाइड दवाओं की आड़ में ये सप्लाई किया जाता था। ताकि पुलिस को इन पर शक न हो। पकड़े गए युवकों के नाम सुदामा चैधरी पुत्र मदन चैधरी, अनीस पुत्र जाखिर और प्रवीण पासवान पुत्र विष्णुधारी बताए है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। कि इनके साथ और कितने लोग भी धंधे में सलिप्त है।

 

यह भी पढ़े : NEET-UG 2024: इन उम्मीदवारों के ग्रेस मार्कस होगे वापस, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने पूरा फैसला में क्या कहा

यहां से शेयर करें