Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
NEET-UG Row: NEET छात्रों की बड़ी जीत! 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द NEET-UG Row: NEET छात्रों की बड़ी जीत! 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द

NEET-UG Row: NEET छात्रों की बड़ी जीत! 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द

NEET-UG Row:सुप्रीम कोर्ट ने आज याचिकाकर्ता को कहा कि आपकी बात NTA ने मान ली है. वो ग्रेस मार्क को हटा रहे है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा की केवल वो छात्र ही शामिल होंगे जिनको ग्रेस मार्किंग मिली थी. NTA ने कहा 23 जून को दोबारा परीक्षा (1563) होगी उसके बाद काउंसलिंग होगी. इस दौरान केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस अंक देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। इसके नतीजे 30 जून को आएंगे। परीक्षा नहीं देने पर ग्रेस अंक लागू रहेंगे। बड़ी बात यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट ने छह जुलाई को होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

NEET-UG Row:

भीषण गर्मी में जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन
देश के विभिन्न कोनों से छात्र राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इक्ट्ठा हुए और एनटीए के खिलाफ़ सत्याग्रह शुरू किया. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अभिभावक अपने बच्चों के लिए न्याय की मांग करते हुए भीषण गर्मी में बैठे हैं.

NEET-UG Row: 11 जून को भी हुई थी सुनवाई
इससे पहले इसी सप्ताह के दौरान मंगलवार, 11 जून को उच्चतम न्यायालय में हुई एक अन्य याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने NTA को पेपर लीक के आरोपों को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया देने के आदेश दिया था। हालांकि, मामले की सुनवाई कर रही सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की वेकेशन बेंच ने NEET UG Counselling 2024 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। परीक्षा रद्द करने और फिर से आयोजन की ही मांग वाली इस याचिका पर अब 8 जुलाई 2024 को अगली सुनवाई होनी है।

NEET-UG Row:

यहां से शेयर करें