Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Patna Road Show : मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब Patna Road Show : मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

Patna Road Show : मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

Patna Road Show :

Patna Road Show : पटना। बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा है। श्री मोदी का रोड शो रविवार को भट्टाचार्य रोड से शुरू हुआ है । उनके साथ रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शामिल हैं । यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा और दो घंटे का होगा। उनका यह रोड शो गांधी मैदान के निकट कारगिल चौक पर समाप्त होगा।

Patna Road Show :

शंखनाद, पुष्प वर्षा और मोदी-मोदी के नारों के बीच उनका काफिला आगे बढ़ रहा है । सड़क के दोनों छोर पर और आसपास के भवनों पर भी बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री भी इन अभिवादनों का जवाब दे रहे हैं । प्रधानमंत्री जिस केसरिया वाहन पर सवार हैं उसके आगे आगे भाजपा की महिला कार्यकर्ता केसरिया साड़ी और साफा बांधकर चल रही हैं ।

Patna Road Show :

यहां से शेयर करें