Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

National Mining Company

Hapur news : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़ छावनी के बच्चों ने बाबूगढ़ कैंट के चौराहा पर वीवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एक दशक से पर्यावरण बचाने के लिए मुहिम चला रहे शिक्षक एवं पर्यावरणविद् रामानंद राय ने बताया कि यह प्रस्तुति विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनता में जागरूकता फैलाने के लिए है।
नुक्कड़ नाटक मंचन के दौरान दर्शाया कि जब एक वृक्ष ने यह कहा किअपने कर्मों से जग पर छा जाने वाले। विश्व के श्रेष्ठ प्राणी कहलाने वाले। यह मानव कभी मेरे समझ में नहीं आए। क्योंकि सबसे ज्यादा इन्होंने ही मुझे सताया है। इस संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। वहीं आकाश का यह कथन कि विकास के नाम पर विनाश की लीला बंद कीजिए। प्रकृति युक्त धारा को प्रदूषण मुक्त कीजिए के संदेश को भी बच्चों ने खूब सराहा। बच्चों ने पॉलिथीन का उपयोग कम करने, पृथ्वी के मरुस्थलीकरण को रोकने तथा जल की समस्या से कैसे निपटा जाए के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कलाकार तृषाल, अरुणिमा, सुहानी, दीपशिखा, देवांशी राणा निष्ठा, शुभ चौधरी गरिमा चौधरी गौरी भारद्वाज एवं चिराग सिंह मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें