Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Rohit Shetty ने शेयर किया 'लेडी सिंघम' दीपिका पादुकोण का धमाकेदार लुक Rohit Shetty ने शेयर किया 'लेडी सिंघम' दीपिका पादुकोण का धमाकेदार लुक

Rohit Shetty ने शेयर किया ‘लेडी सिंघम’ दीपिका पादुकोण का धमाकेदार लुक

Rohit Shetty

Rohit Shetty : पिछले काफी दिनों से रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर हर कोई काफी उत्सुक है। रोहित पिछले कई दिनों से इस फिल्म के एक्टर्स के लुक शेयर कर रहे हैं। इसी तरह रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण का लुक भी शेयर किया है।

Rohit Shetty :

रोहित शेट्टी ने दीपिका का लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरा हीरो…रील में भी और रियल में भी… लेडी सिंघम।’ वही गॉगल्स और पुलिस की वर्दी में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका फिलहाल प्रेगनेंट हैं और ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रही हैं। कुछ दिनों पहले सेट पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वहीं, अजय देवगन फिल्म में एकबार फिर सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका, करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rohit Shetty :

यहां से शेयर करें