Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ईमानदार कमिश्नर ने ढाह दिया स्क्रैप माफिया रवि काना का किला, लक्ष्मी सिंह के आगे नतमस्तक बदमाश, ये हुआ एक्शन... – ईमानदार कमिश्नर ने ढाह दिया स्क्रैप माफिया रवि काना का किला, लक्ष्मी सिंह के आगे नतमस्तक बदमाश, ये हुआ एक्शन... –

ईमानदार कमिश्नर ने ढाह दिया स्क्रैप माफिया रवि काना का किला, लक्ष्मी सिंह के आगे नतमस्तक बदमाश, ये हुआ एक्शन…

Noida Police: वैसे तो आज कल यूपी में केवल पूरब की बदमाशियों के किस्से चर्चाओं में है। लेकिन पश्चिम यूपी भी कम नही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक वक्त था जब सुदर भाटी के तूती बोलती थी लेकिन उसके जेल जानें के बाद जब जिले में कमिश्नरी व्यवस्था लागू हुई तो बदमाशों की कमर तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। अब सुदंर भाटी गैग पर पुलिस ने हाथ डाला और उसके सभी प्यादों को किनारे करना शुरू कर दिया। खासतौर से स्क्रेप ठेकेदारों को। इस कड़ी में मुनीम उर्फ निजाम मलिक पर मुकदमें दर्ज किये गए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। उसकी और सुदंर भी के गुर्गाें की सम्पति पुलिस से सील की। इस वक्त पहले कमिश्नर आलोक सिंह थे मगर सुदंर भाटी गैंग पर हो रही कार्रवाई के बीच रवि काना का नाम जिले में ऐसा चला कि अन्य स्क्रेप ठेकेदारों को उसने ठिकाने लगाना शुरू कर दिया। चर्चाएं है कि तत्कालीन कमिश्नर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई होती नही दिखाई देती थी। बताया जाता है कि दूसरे स्क्रेप ठेकेदारों की गाड़ियां पुलिस बेवजह पकड़ लेती थी। कई बार खबरें सामने आयी कि रवि काना के गुर्गों ने हथियारों के बल पर गाड़ी हाईजेक की है। शिकायतकर्ता दर दर भटकने के बाद चुप बैठ जाता था।

यह भी पढ़ें: Greater Noida: सुरक्षा पर सवाल! आम जनता तो छोड़िए इंस्पेक्टर का मकान साफ कर गए चोर

कमिश्नर बदलते ही बदला जिले का निजाम
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चार्ज संभला और कुछ वक्त बाद वे समझ गई कि जिले में क्या चल रहा है। इस दौरान जब किसी स्क्रेप ठेकेदार का का ट्रक हाईजेक हुआ अब उसे दर दर भटकना नही पड़ा बल्कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। रवि काना और उसके गुर्गों के खिलाफ थाना इकोटेक में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें उसके साथियों की गिरफ्तारी हुई। समय बीतता रहा और इस बार एक युवती ने थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की कि रवि काना और उसके साथियों ने गैंग रेप किया है। इस मामलें में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने तुरंत मुकदमा दर्ज करा कर युवती को इंसाफ दिलाने की शुरूआत की। कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। रवि काना फरार घोषित कर दिया गया। गैंगस्टर एक्ट कार्रवाई अमल में लाई गई। कथित तौर पर बदमाशी के बल पर बनाया किला अब पुलिस के हाथों ढहने लगा। पुलिस अफसरों को कमिश्नर ने किसी भी प्रकार की ढील न बरतने की हिदायत दी। यही कारण है कि कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आगे बदमाश नतमस्तक होते चले गए। अब इस मामले में नॉलेज पार्क पुलिस ने दादूपुर निवासी स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा के घर में कुर्की की। दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी स्थित काजल के घर से पुलिस दो ट्रक सामान भरकर थाने ले आई, वहीं दादूपुर से भी काफी सामान को जब्त किया।

यह भी पढ़ें: Gautam Budh Nagar Loksabha: बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने किया नामांकन

 

16 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले रवि काना और काजल झा समेत गिरोह के 16 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से रवि महिला मित्र के साथ फरार है, जबकि उसकी पत्नी मधु को पुलिस ने पिछले माह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। नॉलेज पार्क इंस्पेक्टर डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि न्यायालय ने दोनों के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए थे। 29 मार्च तक दोनों के पेश नहीं होने पर पुलिस कार्रवाई की।

यहां से शेयर करें